Gk Nepal Gen Z Protest Nepali Pm Kp Sharma Oli How Many Hindus And Muslims Live In Nepal Know Nepal Population 8064544
नेपाल में कितने हिंदू और कितने मुस्लिम, क्या आप जानते हैं सही आंकड़ा?
नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस समय Gen-Z का आंदोलन उग्र हो चुका है. सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन के कारण प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी इस्तीफा देना पड़ गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल में हिंदू और मुस्लिमों की कितनी आबादी है.
नेपाल की 2021 की जनगणना के अनुसार देश की कुल जनसंख्या करीब 2.97 करोड़ है, इसमें कुल जनसंख्या का 81.19 प्रतिशत हिस्सा हिंदू है.
People are also watching
2/5
2 करोड़ 36 लाख लोग
यानी कि करीब 2 करोड़ 36 लाख लोग नेपाल में हिंदू धर्म का पालन करते हैं. ये भी गौर करने वाली बात है कि नेपाल एक समय पर दुनिया का एकमात्र हिंदूराष्ट्र हुआ करता था.
3/5
धर्मनिरपेक्ष देश
लेकिन वर्तमान में यह धर्मनिरपेक्ष देश बन चुका है. हालांकि 2011 की तुलना में हिंदू की जनसंख्या में काफी गिरावट भी दर्ज की गई है. वहीं नेपाल में मुस्लिम तीसरी सबसे बड़ी धार्मिक जनसंख्या हैं.
4/5
5.09 प्रतिशत लोग मुस्लिम
2021 की जनगणना के मुताबिक, 5.09 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं. यानी करीब 14 लाख 83 हजार लोग इस्लाम धर्म का पालन करते हैं. 2011 में ये संख्या 4.4 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 5.09 प्रतिशत हो गई है.
5/5
सुन्नी मुसलमान
नेपाल में ज्यादातर सुन्नी मुसलमान रहते हैं और ये मुख्य रूप से तराई क्षेत्र में बसे हुए हैं, जो भारत की सीमा से सटा इलाका है. मुस्लिमों की 95 प्रतिशत आबादी यहीं रहती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.