दुनिया के देशों में पेट्रोल के दाम कितने अलग
ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की 6 जुलाई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल की कीमत में काफी बड़ा फर्क है. कहीं एक लीटर पेट्रोल कुछ सेंट में मिल रहा है, तो कहीं इसके लिए 4 डॉलर से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और कई बड़े देश शामिल हैं. रिपोर्ट बताती है कि तेल उत्पादन, टैक्स और सरकारी नीतियों की वजह से हर देश में पेट्रोल की कीमत अलग-अलग है.

