पर्दे पर इतना गोल्ड क्यों चमकता है
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया संकट का हवाला देते हुए भारतीयों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. इसी बीच जानते हैं दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार गोल्ड से क्यों लदे रहते हैं. साउथ सिनेमा की बात करें तो फिर वो तेलुगु, तमिल या कन्नड़-मलयालम, सभी की एक खास पहचान है. भव्यता, जो सोने से आती है. दरअसल, गोल्ड इनके लिए सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि संस्कृति और स्टेट्स का अहम हिस्सा है. वहां के लोग इसे लक्ष्मी का रूप मानते हैं. आइए जानते हैं आखिर पर्दे पर इतना गोल्ड क्यों चमकता है?





