समझिए नफा-नुकसान का हिसाब?
मान लीजिए, आपने 16 ग्राम वजन वाली 22 कैरेट की कोई गोल्ड जूलरी 6 दिसंबर 2025 को बाजार भाव 8,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेची. ऐसे में आपको 1,28,000 रुपये मिलने चाहिए. लेकिन, असल में कटौतियों के चलते आपको मिलने वाली रकम कम हो जाएगी. पहली कटौती मेकिंग चार्जेस की होगी, जो 10 से 25% होता है. ऐसे में आपको 19,200 का नुकसान हुआ. इसके बाद मार्केट प्राइस डिडक्शन होगा. ये 4 से 5% मानें, तो 6,400 की कटौती हुई. इसके बाद GST Loss 3% के हिसाब से वसूला जाएगा. ये 3,840 रुपये होता है. इस तरह आपको 1,28,000 की जगह 98,560 मिलेंगे. यानी आपको जूलरी बेचने पर मार्केट रेट की तुलना में 25% का नुकसान होगा.