सोने से कमाई का स्मार्ट तरीका
भारतीय समाज में सोना-चांदी इंवेस्टमेंट से ज्यादा इमोशन से कनेक्ट करता है. भारतीय पंरपरा में सोने-चांदी के गहनों को महिलाओं के श्रृंगार से जोड़ते हैं. कई परिवार इसे घर में समृद्धि और एसेट के तौर पर भी देखते हैं. इसलिए घरों की अलमारी में सोने-चांदी के जेवर रखे जाते हैं. ये तरीका सेफ तो है, लेकिन इससे आपको कमाई नहीं होती. अगर आप स्मार्ट तरीके से काम करें, तो यही गोल्ड आपको पैसा कमा कर दे सकता है. जिस हिसाब से सोने के दाम बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए अब 10–20 ग्राम सोना रखने वाला व्यक्ति भी सालाना अच्छा रिटर्न कमा सकता है.



