सोने की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
भारतीय समाज में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि सुरक्षा और भविष्य की गांरटी माना जाता है. शादी-विवाह व शुभ अवसरों पर सोने के जेवर गिफ्ट किए जाते हैं. लेकिन आजकल सोना खरीदना बहुत ही मुश्किल हो गया है कि सोने की कीमतें आसमतान छू रही हैं. जिसकी वजह से सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है.