क्या अभी जूलरी बेचने या खरीदने से मिलेगा फायदा?
नए साल की शुरुआत हुए महज 2 हफ्ते हुए हैं. इतने में ही सोना-चांदी की कीमतें आसमान छू रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) पार कर चुका है. जबकि, चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है. भारत में सोना और चांदी सिर्फ जूलरी ऑप्शन ही नहीं हैं, बल्कि ये अपने इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को चमकाने का एक नया तरीका भी बन चुका है. चांदी ने 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 750 रुपये हो गई है. इतनी बढ़त देखकर सोना-चांदी में इंवेस्ट करने वालों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या अब मुनाफा कमाकर निकल जाना चाहिए या फिर आगे और तेजी का इंतजार करना समझदारी होगी? इस आर्टिकल में हम निवेशकों को इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आए हैं.