Google Issues Warning For Android Phones Update Stop Mobile May Hack 8300954
सावधान! 100 करोड़ से ज्यादा फोन पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी हो सकते हैं हैक, Google की चेतावनी
Google Security Alert: गूगल ने Android 12 और पुराने फोन के लिए सिक्योरिटी अपडेट बंद कर दिए हैं. जानिए कौन से Android वर्जन खतरे में हैं और बचने का तरीका...
Google ने एंड्रॉइड यूजर्स को चेतावनी दी है. कंपनी का कहना है कि जो फोन Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं, वह साइबर हमलों के लिए टारगेट बन सकते हैं.
People are also watching
2/8
पुराने फोन अब नहीं हो पाएंगे अपडेट
कंपनी ने साफ शब्दों में कहा Android 12, Android 11, Android 10 और Android 9 जैसे पुराने वर्जन वाले फोन को अब नए सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे. आसान भाषा में कहें तो सिस्टम की कमजोरियां अब फिक्स नहीं होंगी.
3/8
कौन से फोन अभी सेफ जोन में हैं?
जो लोग Android 13, Android 14, Android 15 या Android 16 पर हैं, उन्हें अभी Google की तरफ से सिक्योरिटी अपडेट मिल रहे हैं. उनका फोन फिलहाल ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है.
4/8
कौन-कौन से Android वर्जन को अपडेट मिल रहे?
लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अभी अपडेट पाने वाले वर्जन में Android 16 (7.5%), Android 15 (19.3%), Android 14 (17.2%) और Android 13 (13.9%) शामिल हैं. मतलब ये वर्जन अभी तक सिक्योरिटी सपोर्ट में हैं.
5/8
कौन से वर्जन अब फ्रीज हो चुके हैं?
जो वर्जन अपडेट से बाहर हो चुके हैं उनमें Android 12 (11.4%), Android 11 (13.7%), Android 10 (7.8%) और Android 9 (4.5%) शामिल हैं. मतलब ये फोन अब सिक्योरिटी के मामले में रुक चुके हैं.
6/8
पुराने फोन में हैकिंग का खतरा बढ़ेगा
अब जब सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे, तो फोन में मौजूद कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स मालवेयर, स्पायवेयर या एक्सप्लॉइट के जरिए बैंकिंग डेटा, पासवर्ड, फोटो और पर्सनल फाइल्स तक पहुंच सकते हैं.
7/8
OTP और मैसेज इंटरसेप्ट होने का भी डर
चिंता वाली बात ये है कि बिना अपडेट वाले फोन में OTP चोरी, मैसेज इंटरसेप्शन और बैंकिंग ऐप्स के जरिए फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है. जिससे सीधा आर्थिक नुकसान हो सकता है.
8/8
क्या है बचने का तरीका?
Google की सलाह है कि अगर आपका फोन Android 13 या उससे ऊपर अपडेट नहीं हो सकता, तो आप नया फोन खरीद लें. क्योंकि नया मिड-रेंज फोन भी पुराने फ्लैगशिप से ज्यादा सुरक्षित हो सकता है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.