Google Warning Do Not Download Dangerous Apps Steals Bank Details And Data In Hindi 8212390
Google जारी की चेतावनी! बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं ये खतरनाक Apps, भूलकर भी ना करें डाउनलोड
Google Warning Dangerous Apps: इंटरनेट पर ऐसे कई सारे Apps हैं, जिनको डाउनलोड करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. गूगल ने चेतावनी दी है कि भूलकर भी इन Apps को अपने फोन में जगह ना दें.
इंटरनेट के जमाने में कई तरह गंभीर फ्रॉड मार्केट में अपने पैर पसार चुके हैं. कुछ Apps को हल्के में लेने से आप गूगल की चेतावनी को हल्के में ले सकते हैं. इससे आपका बैंक अकाउंट पूरा खाली हो सकता है.
People are also watching
2/9
फ्री VPN Apps
गूगल ने चेतावनी दी है कि फ्री VPN Apps को फोन में डाउनलोड ना करें. ये एप्स पर्दे के पीछे आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर डाल सकते हैं, जिससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
3/9
अमेरिका की कंपनी ने किया खुलासा
अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसी CISA ने लोगों को आगाह किया कि VPN Apps आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ये आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं. कई कंपनियां इसका इस्तेमाल करके चोरी से डेटा निकाल रहे हैं.
4/9
ये ऐप्स कैसे चोरी करते हैं पैसा?
ये फर्जी ऐप्स आपको लोन देने, फ्री रिचार्ज करने, या गेम खेलकर पैसे कमाने का लालच देते हैं. जैसे ही आप इन्हें डाउनलोड करते हैं और परमिशन देते हैं, ये आपके फोन की सारी जानकारी चुरा लेते हैं जैसे कि SMS, कॉन्टैक्ट, बैंकिंग डिटेल्स सब. फिर हैकर्स आपके बैंक से पैसे निकाल लेते हैं या UPI से ट्रांजेक्शन कर देते हैं.
5/9
अभी तक कितना नुकसान हुआ?
साइबर पुलिस के मुताबिक पिछले 3 महीनों में सिर्फ भारत में ही 50,000 से ज्यादा लोग इन ऐप्स का शिकार बन चुके हैं. कुल नुकसान 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. ज्यादातर शिकार वो लोग हैं जो जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में फर्जी लोन ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं.
6/9
कैसे पहचानें संकेत?
आप फर्जी एप्स को बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं जैसे कि ऐप का नाम बड़े बैंक या कंपनी जैसा दिखता है लेकिन थोड़ा अलग स्पेलिंग होता है, रिव्यू बहुत कम या सारे फेक 5 स्टार, डाउनलोड नंबर कम लेकिन रेटिंग ज्यादा, इंस्टॉल करते ही SMS, कॉन्टैक्ट, लोकेशन की परमिशन मांगता है, लोन देने का वादा 5 मिनट में करना.
7/9
Google ने कौन से ऐप्स हटाए?
हाल ही में Google ने 50 से ज्यादा ऐसे खतरनाक ऐप्स प्ले स्टोर से हटा दिए हैं. कुछ नाम थे जैसे कि Quick Loan Pro, Easy Cash Loan, Magic Money, Super Loan आदि. लेकिन नए नाम से ये फिर आ जाते हैं. इसलिए खुद सतर्क रहना जरूरी है.
8/9
खुद को कैसे बचाएं?
इन एप्स से खुद को बचाने के लिए सिर्फ जरूरी परमिशन ही दें. इसके अलावा अनजाने लिंक से कभी ऐप डाउनलोड न करें. वहीं बैंकिंग ऐप्स हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें.
9/9
Disclaimer:
ये आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारियों पर आधारित है. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.