Government In This Country Arranges Everything For Free Dating With Your Girlfriend And You Will Receive 25 Lakh Rupees Once The Marriage Is Finalized Know The Name Fun Facts Viral 8242694
गर्लफ्रेंड के साथ फ्री में डेटिंग करने का सारा इंतजाम करती है यहां की सरकार, शादी पक्की होते ही मिलेंगे 25 लाख
युवाओं के बीच डेट का चलन काफी आम हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक देश ऐसा भी है, जहां सरकार खुद युवाओं को डेट पर जाने के लिए पैसे देती है. आइए जानते हैं इस देश के बारे में.
दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां सरकार खुद युवाओं को डेट पर जाने के लिए पैसे दे रही है. इतना ही नहीं, अगर यह रिश्ता शादी और बच्चों तक पहुंचता है, तो कपल को लाखों रुपये का सीधा फायदा मिलता है.
People are also watching
2/7
क्यों उठाना पड़ा ये कदम
इस देश का नाम दक्षिण कोरिया है. अब सवाल उठता है कि आखिर सरकार ये क्यों कर रही है, तो बता दें कि, इन दिनों दक्षिण कोरिया गंभीर सामाजिक संकट से जूझ रहा है. भेल ही देश तरक्की कर रहा हो, लेकिन लोग काम में इतने व्यस्त हैं कि निजी रिश्तों और परिवार के लिए समय ही नहीं बच पा रहे,
3/7
घटती जन्म दर बनी चिंता
ऑफिस, करियर और महंगाई के दबाव में लोग शादी और बच्चों से दूरी बना रहे हैं. इसी वजह से दक्षिण कोरिया में जन्म दर ऐतिहासिक रूप से बहुत नीचे आ गई है, जो सरकार के लिए बड़ी चिंता बन चुकी है.
4/7
डेटिंग के लिए सीधा कैश सपोर्ट
सरकार अब युवाओं को रिलेशनशिप में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. अगर कोई कपल डेट पर जाता है, तो सरकार करीब 350 डॉलर यानी लगभग 31 हजार रुपये खर्च के लिए देती है, ताकि वह इस डेट पर अच्छे से टाइम बिता सकें और बात शादी तक पहुंचे.
5/7
डेट पर सबकुछ कवर
इस रकम से कपल रेस्टोरेंट में खाना, मूवी देखना या कोई भी साथ की एक्टिविटी कर सकता है. खास बात यह है कि अगर डेट के दौरान परिवार के लोग भी मिलते हैं, तो उसका खर्च भी अलग से दिया जाता है.
6/7
शादी पर लाखों का फायदा
अगर कोई रिश्ता शादी तक पहुंचता है, तो सरकार कपल को करीब 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देती है. यह पैसा शादी के खर्च और नई जिंदगी शुरू करने में मदद के लिए दिया जाता है, ताकि उन्हें किसी चीज की दिक्कत न हो.
7/7
बच्चों की जिम्मेदारी भी सरकार की
इतना ही नहीं, बच्चों के जन्म के बाद भी सरकार आर्थिक सहायता देने को तैयार है. बढ़ती महंगाई और जीवन खर्च को देखते हुए सरकार चाहती है कि लोग रिश्ते बनाएं और परिवार बढ़ाएं, ताकि देश इस संकट से बाहर निकल सके.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.