क्या गोविंदा का पतन हो गया है?
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. शादीशुदा जिंदगी में खटपट और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बीच उन्हें यूपी के एक कॉलेज में डांस परफॉर्म करते हुए देखा गया. फिर एक साधारण सी टैक्सी में बैठते देखा गया. जिसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि अब उनके फेवरेट अभिनेता गोविंदा का पतन हो गया है.