गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कई महीनों से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सुनीता नें गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति हमेशा चापलूस लोगों से घिरे रहते हैं. उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया. बच्चों के करियर पर फोकस नहीं किया. 63 की उम्र में वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला रहे हैं. क्या ये उन्हें शोभा देता है? अब गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए सुनीता के सारे आरोपों के गलत ठहराया है.