वाइन पीने के लिए बदला था धर्म
मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा नेचर से बहुत ही मिलनसार और चुलबुली हैं. अपने घर में सबसे छोटी हैं तो बेहद नटखट भी. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि उन्होंने अपनी फैमिली या प्यार के लिए बल्कि शराब पीने के लिए धर्म बदल लिया था. सुनीता ने बताया कि मेरी मम्मी नेपाल से है और डैडी पंजाबी हैं. मेरा जन्म बांद्रा में हुआ है. मैंने बैप्टिज्म लिया है. मैं एक क्रिश्चियन स्कूल में थी जहां सब लोग ईसाई थे. मैंने बचपन में सुना था कि जीजस का ब्लड वाइन होता है. मैंने सोचा वाइन मतलब दारू होता है.


