Greece Low Birth Rate Crisis Education Ministry Decides To Close 750 Schools 8050375
दुनिया के इस देश में तेजी से कम हो रही आबादी, बच्चे भी कम हो रहे पैदा! स्कूल बंद करने की आई नौबत
दुनिया के इस देश में घटती जन्मदर की वजह से 750 से ज्यादा स्कूल बंद हो रहे हैं. चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं जनसंख्या संकट और शिक्षा व्यवस्था पर इसका क्या असर हो रहा है?
ग्रीस में बच्चों की संख्या इतनी कम हो गई है कि सरकार को मजबूरी में 750 से ज्यादा स्कूलों को बंद करना पड़ रहा है. ये आंकड़े देश के कुल स्कूलों का लगभग 5% है.
People are also watching
2/8
शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
ग्रीस की शिक्षा और धार्मिक मामलों की मंत्री सोफिया जाकराकी ने कहा कि क्लासरूम देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि जन्मदर कितनी तेजी से घट रही है.
3/8
सात साल में घटे 1.11 लाख छात्र
शिक्षा मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले सात साल में प्राइमरी स्कूलों में 1,11,000 से ज्यादा छात्रों की कमी आई है, यानी 2018 से अब तक 19% गिरावट हुई है.
4/8
न्यूनतम संख्या भी पूरी नहीं हो पा रही
बता दें एक स्कूल को चलाने के लिए न्यूनतम 15 बच्चों की जरूरत होती है. लेकिन बड़ी संख्या में स्कूल इस मानक को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं.
5/8
अपवाद के तौर पर कुछ स्कूल खुले रहेंगे
सीमाई इलाके और टर्की बॉर्डर के स्कूल छात्र कम होने के बावजूद बंद नहीं होंगे. क्योंकि वहां शिक्षा को रणनीतिक तौर पर जरूरी माना जाता है.
6/8
2010 के दशक से शुरू हुआ संकट
जनसंख्या में गिरावट 2010 के आर्थिक संकट के समय से शुरू हुई, जब नौकरियों और आर्थिक हालात बिगड़ने के चलते लोग परिवार बढ़ाने से बचने लगे.
7/8
जन्मदर और मृत्युदर में बहुत फर्क
2011 से ग्रीस में मौतों की संख्या जन्मों से ज्यादा हो गई, और अब हालात ये हैं कि 2023 में मौतों का आंकड़ा जन्म से लगभग दोगुना रहा.
8/8
यूरोप में सबसे कम प्रजनन दर
आज ग्रीस की महिलाओं की औसत पहली संतान की उम्र 32 साल से ज्यादा है. वहीं प्रजनन दर घटकर 1.35 हो गई है, जो यूरोप की सबसे कम दरों में गिनी जाती है. (Photo: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.