ग्रीनलैंड को लेकर फिर चर्चाएं शुरू
हाल के दिनों में अमेरिकी राजनीति के गलियारों से एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर बड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया बयानों में यह स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अमेरिका, रूस और चीन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को संतुलित करने के लिए ग्रीनलैंड पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में कदम उठा सकता है.