Gst Reduction Makes Bikes Cheaper Hero Honda Bajaj Tvs Check Latest Prices And Details In Hindi 8091219
Splendor Plus से लेकर Bajaj Platina तक, GST में कटौती के बाद धड़ाम हुई इन बाइकों की कीमतें- देखें पूरी लिस्ट
GST 2.0 New Rule: भारत में जीएसटी (GST) में किए गए हालिया बदलाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर देखने को मिल रहा है. इस स्टोरी में हम आपको उन बाईकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमतें कम हो रही हैं.
GST Bike Price Cut: भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी (GST) में कटौती की है, जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है. मोटर बाइक पर टैक्स घटने से अब कंपनियों की कई बाइकें काफी सस्ती हो गई हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
People are also watching
2/6
Hero की बाइकें हुई सस्ती
हीरो मोटोकॉर्प की कई बाइकों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. Hero Splendor Plus अब करीब 8,000 रुपये सस्ती हो गई है. Hero HF Deluxe पर भी 6,500 रुपये तक की बचत हो रही है. वहीं Hero Xtream 125R पर 9,900 रुपये तक की राहत मिली.
3/6
Bajaj की बाइकों की कीमतों में भी पड़ा असर
बजाज ऑटो की कई लोकप्रिय बाइकों की कीमतें कम हुई हैं. Bajaj Platina 100 पर लगभग 7,000 रुपये की बचत मिलेगी. Bajaj Pulsar 125 करीब 8,500 रुपये सस्ती हो गई है. Bajaj Pulsar 150 पर भी 11,374 रुपये तक का फायदा ग्राहकों को मिलेगा.
4/6
TVS कंपनी की बाइकें भी हुई किफायती
टीवीएस मोटर की बाइकों पर भी जीएसटी कटौती का सीधा असर दिखा है. TVS Apache RTR 160 पर 12,000 रुपये की बचत हो रही है. RTR 200 की कीमत करीब 14,800 रुपये कम हो गई है. इससे टीवीएस ग्राहकों के लिए यह शानदार मौका है.
5/6
TVS Apache सीरीज में भारी कटौती
टीवीएस की प्रीमियम बाइक TVS Apache RR 310 की कीमत में लगभग 24,000 रुपये की कमी आई है. इसके अलावा TVS Apache RTR 310 अब करीब 27,800 रुपये सस्ती मिल रही है. यह कटौती युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है.
6/6
Honda Shine 100 पर राहत
होंडा मोटरसाइकिल ने भी कीमतों में कटौती की है. Honda Shine 100 अब करीब 6,900 रुपये सस्ती हो गई है. वहीं Honda Shine 125 की कीमत में लगभग 9,000 रुपये की कमी दर्ज की गई है. इससे होंडा के ग्राहक भी राहत महसूस करेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.