गुरु-शुक्र युति कैसे बनती है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का फेरबदल लोगों के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है, खासतौर पर कुछ ग्रहों की युति जिंदगी में मैजिक का काम करती है. ऐसी ही एक दुर्लभ युति 12 जुलाई 2026 के बनने जा रही है. इस दिन गुरु और शुक्र का बारहवां योग बनने जा रहा है जिसे बेहद ही शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब देव गुरु बृहस्पति और शुक्र देव एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं तब गुरु-शुक्र युनि बनती है. गुरु ग्रह को भाग्य, बुद्धि, समृद्धि और ज्ञान का कारक माना गया है. वहीं शुक्र ग्रह धन, वैभव और ऐश्वर्य के स्वामी हैं. आइए जानते हैं कि 12 जुलाई के बनने वाले दुर्लभ योग से किन 4 राशियों की जिंदगी बदलने वाली है. (Photo Credit- AI)


