Hanuman Jayanti 2022 Know About Astrological Remedies Know How To Apply 5337622
Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर अपनी राशियों के अनुसार करें पूजन, मिलेगी हर परेशानी से मुक्ति
Hanuman Jayanti 2022: 16 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव के 11वें अवतार पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बजरंगबली की आराधना करने से शनि राहु केतु के प्रकोप से बचा जा सकता है. ऐसे में हनुमान जयंती के दिन कुछ उपायों को राशि के अनुसार करने से कई पापों से मुक्ति मिल सकती है. जानते हैं इनके बारे में...
aमेष राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन हनुमान कवच का पाठ करने के साथ-साथ बूंदी के लड्डू का प्रसाद हनुमान जी को चढ़ाएं.
People are also watching
2/12
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए
वृषभ राशि वाले जातक रामचरितमानस का पाठ करें. साथ ही मीठी रोटी का भोग लगाकर बंदरों में बांट दें.
3/12
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए
मिथुन राशि वाले जातक हनुमान जी के सामने आसन बिछाकर अरण्य कांड का पाठ करें और हनुमान जी को पान का भोग लगाकर गाय को खिला दें.
4/12
कर्क राशि वाले जातकों के लिए
कर्क राशि वाले जातक पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करके पीले फूल चढ़ाकर जल अर्पित करें.
5/12
सिंह राशि वाले जातकों के लिए
सिंह राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन बाल कांड का पाठ करें. साथ ही हनुमान जी को रोटी का भोग लगाकर गरीबों को खिलाएं.
6/12
कन्या राशि वाले जातकों के लिए
कन्या राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ कर घी के 6 दीपक जलाएं और भगवान की पूजा करें.
7/12
तुला राशि वाले जातकों के लिए
तुला राशि वाले जातक चावल की खीर का भोग लगाएं और गरीबों पर बाटें. साथ ही बाल कांड का पाठ करें.
8/12
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए
वृश्चिक राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन गुड़ के चावलों का भोग लगाकर गाय को खिलाएं. साथ ही हनुमानाष्टक का पाठ करें.
9/12
धनु राशि वाले जातकों के लिए
धनु राशि वाले जातक अयोध्या कांड का पाठ करें और हनुमान जी की मूर्ति पर शहद चढ़ाएं.
10/12
मकर राशि वाले जातकों के लिए
मकर राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को लाल मसूर की दाल का भोग लगाकर मछलियों को खिलाएं और किष्किंधा कांड का पाठ करें.
11/12
कुंभ (Aquarius) राशि वाले जातक
कुंभ राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन आसन बैठा है और आसन पर बैठकर उत्तर कांड का पाठ करें. इसके अलावा हनुमान जी को मीठी रोटी का भोग लगाकर चीटियों को खिलाएं.
12/12
धनु राशि वाले जातक
मीन राशि वाले जातक हनुमान जयंती के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करें. साथ ही लाल रंग की ध्वजा हनुमान जी की छत पर लहराएं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.