हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को पड़ रही है. ऐसे में हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा.
People are also watching
2/8
हनुमान जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. हनुमान जयंती के दिन यदि हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो व्यक्ति को भय, रोग, दोष आअैर संकटों से मुक्ति मिलती है. साथ ही घर से निगेटिविटी एनर्जी भी दूर होती है. इस दिन घर में कुछ चीजें लेकर आएं तो कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
3/8
हनुमान जी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर घर में लेकर आते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान जी की ऐसी प्रतिमा लेकर आएं जिसमें वो बैठे हुए या खड़े हुए मुद्रा में हों.
4/8
सिंदूर
धर्म शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर बहुत ही प्रिय है और बिना सिंदूर अर्पित किए उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में हनुमान जयंती के दिन घर में सिंदूर लाना शुभ होता है.
5/8
केसर
अगर आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन घर में केसर जरूर लेकर आएं. इससे सुख-समृद्धि आती है.
6/8
ध्वज
वास्तु शास्त्र के अनुसार हनुमान जयंती के दिन घर में ध्वज लेकर आना बहुत ही शुभ होता है. साथ ही ध्यान रखें कि यह ध्वज घर की छत या मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए.
7/8
लाल फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को लाल रंग बहुत प्रिय है और अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो हनुमान जयंती के दिन घर में लाल रंग के फूल लाने चाहिए.
8/8
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.