भारत की झोली में वनडे वर्ल्ड कप खिताब डालने को बेकरार
रोहित शर्मा भारत के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का उपविजेता रहा है. रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और भारत की झोली में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब डालने को बेकरार हैं. भारत ने उनकी कप्तानी में आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 का भी खिताब अपने नाम किया है.





