हैपी बर्थडे ध्यान चंद- हॉकी का जादूगर
उनकी हॉकी स्टिक पर गेंद आती तो फिर गोल पोस्ट पर पहुंचकर ही दम लेती. उनसे गेंद छीनना विपक्षी टीम के लिए असंभव सा काम होता. गेंद उनकी स्टिक के इशारे पर नाचती थी. तभी तो मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है. उनका खेल कमाल था. और आज इसी हॉकी के जादूगर का जन्मदिन है. और इस दिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है.