भारत बनाम पाकिस्तान
एशिया कप 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम रविवार, 21 सितंबर को सुपर-4 के एक मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक और दमदार जीत दर्ज करने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है और अब वो पाकिस्तान को फिर से रौंदकर विजयी चौका लगाने उतरेगी. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा था और अब वो उसी लय को सुपर-4 में भी जारी रखने उतरेगी. इस मैच में सबकी नजरें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर रहने वाली है जोकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखा शतक लगाने से सिर्फ कुछ ही कमद दूर हैं.