विवादों में हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान और टेस्ट टीम के उपकप्तान हैरी ब्रूक विवादों में फंस गए हैं. एशेज सीरीज में दो फिफ्टीज ठोकने वाले ब्रूक दरअसल इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड में थे, जहां वह एक शराब बार के बाउंसर के साथ मारपीट करके यहां पहुंचे थे. ब्रूक ने समय रहते इसकी जानकारी अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारियों को दे दी थी. अब इस पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई की है.