क्या इस बार बनेगा रिकॉर्ड?
Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं. सत्ताधारी BJP को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं, विपक्षी कांग्रेस को भी सत्ता में वापसी का यकीन है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे.