Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

भारत की 7 ऐसी जगहें जहां सूर्यास्त के बाद जाना मना है, डरावनी कहानियों के चलते लगा है प्रतिबंध

haunted places in india: भारत में कई ऐसी ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगहें हैं, जहां दिन में पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन सूर्यास्त के बाद प्रवेश बंद हो जाता है. कहीं सुरक्षा कारण हैं तो कहीं स्थानीय मान्यताएं और डरावनी कहानियां लोगों को रात में वहां जाने से रोकती हैं.

By Shweta Bajpai | Updated: August 1, 2026 11:53 AM IST

भूतिया जगहें-

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं, पहाड़, बीच, नदी, झरने देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यहां कुछ ऐतिहासिक और रहस्यमयी जगहें भी हैं जो दिन में तो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, लेकिन सूर्यास्त होते ही इनका दरवाजा बंद हो जाता है यानी ये जगहें डरावनी हो जाती हैं. कुछ जगहों पर सरकारी आदेश है, कुछ पर सुरक्षा कारण, तो कुछ पर स्थानीय मान्यताएं और अंधविश्वास. ऐसे में सूर्यास्त के बाद लोग यहां नहीं जाते हैं.

भानगढ़ किला (Bhangarh Fort)-

इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है Bhangarh Fort, जिसके बारे में हम में से अधिकतर लोग जानते हैं. इससे जुड़ी कहानियां दूर-दूर तक मशहूर हैं. ये किला राजस्थान में है और इसे भारत का सबसे प्रसिद्ध 'लीगली हॉन्टेड' स्थान माना जाता है. सहां तक पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने यहां स्पष्ट बोर्ड लगा रखा है सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद प्रवेश पूरी तरह वर्जित है. हालांकि किले के अंदर मंदिर भी है, लेकिन महल के खंडहर और बाजार के अवशेष भी मिलते हैं. यहां के लोगों का मनना है कि रात के समय यहां भूत-प्रेत सक्रिय हो जाते हैं और जो यूर्यास्त के बाद यहां अंदर जाता है कहते हैं वापस नहीं आता है.

Advertisement

कुल्धारा गांव (Kuldhara Village)-

कुल्धारा गांव को भी डॉन्टेड प्लेस कहा जाता है. ये राजस्थान के जैसलमेर में है. यह सूनसान 'भूत गांव' जैसलमेर से करीब 18-20 किलोमीटर दूर है. 19वीं सदी में यहां के निवासियों ने एक रात में गांव छोड़ दिया था. बताते हैं कि गांव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. सूर्यास्त के बाद प्रवेश प्रतिबंधित है. स्थानीय लोग और प्रशासन सुरक्षा और मान्यताओं के कारण रात में यहां रुकना खतरे से खाली नहीं है.

शनिवारवाड़ा किला (Shaniwarwada Fort)

शनिवारवाड़ा किले के बारे में आपने इतिहास या फिर फिल्मों में सुना होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ लोग इसे भी भूतिया मानते हैं. मराठा साम्राज्य का यह ऐतिहासिक किला दिन में खुला रहता है आमतौर पर सुबह 9 बजे से शाम 5:30-6:30 बजे तक, शाम में यहां लाइट एंड साउंड शो होता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद किले के अंदर घूमना सीमित या बंद हो जाता है, किले से जुड़ी कई भूतिया कहानियां प्रचलित हैं, खासकर पूर्णिमा की रात को, लोग रात में अकेले यहां घूमने से बचते हैं.

Advertisement

डुमास बीच (Dumas Beach)-

गुजरात के सूरत में स्थित Dumas Beach भी लोगों के बीच खूब चर्चा में रहता है. बताते हैं कि काली रेत वाला यह समुद्र तट कभी हिंदू श्मशान भूमि था, रात में यहां अजीब फुसफुसाहटें, हंसी और गायब होने की घटनाएं बताई जाती हैं, लोकल लोग सूरज ढलते ही बीच छोड़ देते हैं और पर्यटकों को भी रात में घूमने से मना करते हैं.

डाउ हिल (Dow Hill)

दार्जिलिंग के पास Dow Hill को 'रोड ऑफ डेथ' के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि यहां एक सिर कटा लड़का घूमता है, विक्टोरिया बॉयज हाई स्कूल और आसपास के जंगल में रात को हंसी, कदमों की आवाजें और परछाइयां दिखने की कहानियां बहुत आम हैं, लोकल लोग अंधेरे के बाद यहां नहीं जाते हैं. (photo credit-tripadvisor)

अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli)-

दिल्ली की अग्रसेन की बावली को आपने फिल्मों में खूब देखा होगा, यहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है. कनॉट प्लेस के पास यह प्राचीन बावली दिन में खूबसूरत लगती है, लेकिन जैसे-जैसे आप सीढ़ियां उतरते जाते हैं, माहौल भारी हो जाता है, कई लोग अकेले नीचे जाने से डरते हैं. रात में तो लगभग कोई नहीं जाता. अजीब आवाजें और किसी के पीछा करने का अहसास होने की बातें सुनाई देती हैं (photo credit-wikipedia)