Hawa Mahal Jaipur How Many Windows Are There And Who Built This Iconic Palace 8251444
हवा महल में हैं इतनी खिड़कियां कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप! जानें किस राजा ने बनवाई थी यह इमारत
How Many Windows In Hawa Mahal: जयपुर का हवा महल अपनी सुंदर गुलाबी जाली वाली खिड़कियों के लिए बहुत फेमस है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसमें कुल खिड़कियां मौजूद हैं?
जयपुर की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक हवा महल, जिसका दीदार करने के लिए लाखों लोग देश-विदेश से यहां आते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस अनोखी शैली की इमारत में कुल कितनी खिड़कियां हैं?
People are also watching
2/6
किसने बनवाया था इसे?
हवा महल को साल 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था. इसे लाल चंद उस्ताद ने डिजाइन किया था. साथ ही, इमारत को बनाने में गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल हुआ है.
3/6
कितनी हैं खिड़कियां?
हवा महल में छोटी साइज की कुल 953 खिड़कियां हैं. इन खिड़कियों को खासतौर पर शाही महिलाओं के लिए बनवाया था, जिससे वह सब बिना किसी की नजरों में आए, इन खिड़कियों से झांककर बाहर की चहल-पहल को देख सके.
4/6
भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट जैसा डिजाइन
यह खूबसूरत इमारत का डिजाइन भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की तरह दिखाई देता है. यह एक पांच मंजिला इमारत है, जो लगभग 87 डिग्री के एंगल पर हल्की झुकी हुई है.
5/6
महल में इतनी खिड़कियों का एक और उद्देश्य
महल में बनाई गई सैकड़ों खिड़कियां सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं थीं, बल्कि इन सब से प्राकृतिक हवा का आवागमन बना रहे और गर्मियों के मौसम में महल के अंदर ठंडक बनी रहे.
6/6
जयपुर में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज
हवा महल जयपुर की कारीगरी का एक शानदार उदाहरण है, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं. अपनी खूबसूरती की वजह से इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी जगह मिली है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.