Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या से हैं परेशान तो अपने खाने में इन 13 चीजों को करें शामिल
Fatty Liver: अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए. खासतौर पर आपको अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो फैटी लिवर से आपको मुक्ति दिला सकें. यहां हम खाने की कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो फैटी लिवर में आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं.
कड़वी पत्तियों, जैसे सिंहपर्णी और चिकोरी को सलाद के तौर पर खाने से लिवर में बनने वाले पित्त पर काबू पाया जा सकता है. इसके लिए आप करेले का भी सेवन कर सकते हैं.
People are also watching
2/13
टूना मछली
फैटी लिवर की समस्या में टूना मछली का सेवन कर सकते हैं
3/13
सीताफल के बीज
सीताफल के बीज, फली वाली सब्जियां, मटर और दालों का सेवन करें.
4/13
नारियल पानी
फैटी लिवर की समस्या है तो आपको खूब सारा पानी पीना चाहिए. नींबू पानी, नारियल पानी, जूस, बेल का शरबत आदि पिएं. ये सभी पेय पदार्थ लिवर को ताकत देती हैं.
5/13
दही
अपने आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें, यह शरीर में जमा विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होते हैं.
6/13
गाजर-चुकंदर
अपने आहार में कच्ची सब्जियों और फलों को शामिल करें, यह लिवर को फायदा पहुंचाते हैं. खासतौर पर लाल, पीले, नारंगी, हरे और बैंगनी रंग की सब्जियों व फलों का सेवन करें. गाजर, चुकंदर और मूली भी लिवर के लिए अच्छी होती हैं.
7/13
हल्दी
एल्कोहल और अन्य विषैले पदार्थों के असर को कम करने में हल्दी और भृंगराज मददगार हो सकते हैं.
8/13
विटामिन सी
विटामिन सी और बी से भरपूर चीजें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. यह शरीर पर टॉक्सिन के असर को भी कम करते हैं. याद रखें कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स लिवर को ठीक रखने में मददगार होता है.
9/13
फाइबर
अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह के नाश्ते में मोटापा बढ़ाने वाले भोजन को कम करके फाइबरयुक्त भोजन लें.
10/13
मूंगफली, बादाम
इसके अलावा मूंगफली, सूरजमुखी, बादाम, तिल आदि का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है.
11/13
काली मिर्च
एसिडिटी लिवर को नुकसान पहुंचाती है और काली मिर्च के सेवन से एसिडिटी का विकार कम हो सकता है.
12/13
स्प्राउट्स
फैटी लिवर की समस्या में चोकरयुक्त आटे से बनी चीजें, अंकुरित अनाज, दलिया और दालें खाएं. प्रतिदिन दो से तीन बार डैंडेलाइन टी का सेवन करें, यह शरीर से पित्त के असर को कम करती है.
13/13
सौंफ
फैटी लिवर की समस्या है तो नियमित तौर पर 5-6 ग्राम सौंफ का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.