Heart Attack Warning Signs 1 Hidden Sign In Your Legs You Should Never Ignore According To Experts 8143137
पैर में दिखने वाले हार्ट अटैक के इस छोटे से संकेत को 99% लोग करते हैं इसे इग्नोर! समय रहते पहचानें
Heart Attack Warning Sign In Legs: सीने के दर्द को अक्सर हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है इसका एक लक्षण पैरों में भी नजर आता है? आइए जानते हैं
पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ हैं. पहले सिर्फ बुजुर्गों में से समस्या देखने को मिलती थी, लेकिन आज के समय में युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं
People are also watching
2/7
ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार-
इसके पीछे कई वजहें हो सकती है, जैसे गलत-खानपान, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, स्ट्रेस आदि. डॉक्टर की मानें तो दिल का दौरा पड़ने से पहले हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिनमें से एक है सीने में दर्द
3/7
99% लोगों को नहीं होगा पता-
अक्सर सीने में दर्द को अक्सर हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पैरों में हार्ट अटैक का एक लक्षण दिखाई देता है? जी हां ये बात बिल्कुल सच है. हालांकि 99% लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है
4/7
पैरों में दिख सकता है ये संकेत-
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें तो अगर आपको अक्सर पैरों में दर्द की समस्या रहती है तो ये दिल से जुड़ी बीमारी का इशारा हो सकता है. दरअसल में जब शरीर में ब्लड फ्लो सही से नहीं होता है तो ये समस्या आती है
5/7
हो सकता है ये कारण-
पेरिफेरल आर्टरी डिजीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियां संकुचित या अवरुद्ध हो जाती हैं. ऐसा अधिकतर तब होता है जब धमनियों में चर्बी और कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है
6/7
दिख सकते हैं ये लक्षण-
इस समस्या के दौरान भारीपन महसूस होना, त्वचा का रंग पीला या नीला पड़ जाना, पैरों में दर्द या जलन, पैरों के बाल झड़ना और तलवों पर ऐसे घाव बनना जो देर से भरें जैसे लक्षण दिखाई देते हैं
7/7
डॉक्टर से मिलें-
वैसे तो पैरों में दर्द होने की समस्या सामान्य हो सकती है लेकिन अगर आपको जानना है कि ये दिल से जुड़ी हुई तो नहीं है तो इसके लिए डॉक्टर से मिलें वो सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री देखेंगे साथ ही साथ शारीरिक जांच करेंगे. कुछ जरूरी टेस्टों से भी इसके बारे में पता लगाया जा सकता है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.