Heavy Snowfall Continues In Poonch And Uri 6547168
तस्वीरों में देखिए जम्मू-कश्मीर में Heavy snowfall का नजारा
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में आज भारी बर्फबारी हुई. मुगल रोड पीर पंजाल रेंज के आसपास सफेद बर्फ नजर आ रही है.भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है.
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया.
People are also watching
2/8
मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई.
3/8
मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है.
4/8
विभाग ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई.
5/8
मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी की वजह से घाटी में सर्दी बढ़ गई तथा खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को मौसम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
6/8
उन्होंने बताया कि शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
7/8
मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन गुलमर्ग में बुधवार रात को पारा शून्य से नीचे पहुंच गया.
8/8
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंद में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तथा गुलमर्ग में पारा शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.