हरियाणा की हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (Studds Accessories Limited) यानि Studds अपना आईपीओ लाने जा रही है. स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड का IPO अगले सप्ताह गुरुवार यानी 30 अक्टूबर को आम जनता के लिए खुलेगा.
People are also watching
2/7
निवेशकों के लिए बड़ा मौका!
निवेशकों के लिए अगला सप्ताह काफी बड़ा होने वाला है. अगले सप्ताह में Studds के साथ लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) और ओरक्ला इंडिया (Orkla India) की भी आईपीओ आ रही है. बता दें कि स्टड्स एक्सेसरीज ने मार्च 2025 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपने IPO के लिए ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा किया था. वहीं, जुलाई महीने में SEBI ने स्टड्स एक्सेसरीज के IPO को मंजूरी दी थी.
3/7
70 देशों में फैला हेलमेट बेचने का कारोबार
स्टड्स एक्सेसरीज देश की एक जानी-मानी कंपनी है. यह हेलमेट से लेकर टू-व्हीलर के लिए लगेज बॉक्स, दस्ताने, हेलमेट लॉक, रेन सूट और राइडिंग जैकेट बनाती है. इस कंपनी का व्यापार 70 देशों में फैला है.
4/7
Studds के IPO को ऐसे समझें
स्टड्स एक्सेसरीज का पूरा का पूरा आईपीओ ऑफर फोर सेल (OFS) है. ओएफएल का अर्थ है कि इस IPO से कंपनी को एक भी पैसा नहीं मिलेगा. इस IPO के जरिेए जुटाई गई पूरी राशि कंपनी के प्रमोटर्स और कुछ अन्य शेयर बेचने वाले निवेशकों को जाएगी.
5/7
कब से स्टड्स के IPO इंवेस्ट कर सकेंगे लोग?
IIFL कैपिटल सर्विसेज और ICICI सिक्योरिटीज स्टड्स एक्सेसरीज के IPO को मैनेज कर रहे हैं. स्टड्स एक्सेसरीज का IPO एंकर निवेशकों के लिए 29 अक्टूबर से खुलेगा. लोग 3 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकते है.
6/7
कब से शुरू होगा स्टड्स का IPO अलॉटमेंट?
स्टड्स का IPO अलॉटमेंट 4 नवंबर के दिन से शुरू होगा. वहीं, स्टड्स एक्सेसरीज 7 नवंबर के दिन शेयर बाजार में लिस्टेड हो जाएगी.
7/7
इतने लाख शेयर बेचेगी स्टड्स एक्सेसरीज
स्टड्स एक्सेसरीज, IPO के तहत कुल 77.86 लाख शेयर बेचेगी. फिलहाल इसके प्राइस बैंड की घोषणा नहीं हुई है. संभवत: अगले सोमवार तक इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.