Hidden Garden Of Paradise Located In India Know The Name And Location
भारत की वह घाटी जहां खिलते हैं जन्नत के फूल! ‘Valley of Flowers’ का जादू जान हैरान रह जाएंगे आप
Valley of Flowers: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाने पर ऐसा महसूस होता है कि आप जन्नत में आ गए हो. ऐसी ही एक खूबसूरत 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के बारे में हम आपको बताएंगे जहां पहुंचने के बाद आपको दोबारा आने का मन ही नहीं करेगा.
उत्तराखंड की मशहूर 'वैली ऑफ फ्लावर्स' एक ऐसी अनोखी जगह है, जहां मानसून आते ही पूरी घाटी हजारों रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है. प्राकृतिक सुंदरता, शांति और रंगों का यह संगम हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देता है.
People are also watching
2/7
कहां स्थित है यह जादुई फूलों की घाटी?
यह घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में, लगभग 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बर्फीली चोटियों और साफ हवा के बीच एक स्वर्ग जैसी अनुभूति कराता है.
3/7
क्यों कहा जाता है इसे 'वैली ऑफ फ्लावर्स'?
मानसून के दौरान यहां 500 से ज्यादा किस्मों के फूल एक साथ खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी रंगों की चादर बन जाती है. गुलाबी, पीले, नीले और बैंगनी फूल मिलकर ऐसा दृश्य रचते हैं जैसे प्रकृति ने खुद चित्रकारी की हो.
4/7
घाटी की खोज कैसे हुई?
साल 1931 में ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक स्माइथ यहां रास्ता भटकते हुए पहुंचे और इस मनमोहक सुंदरता को देखकर दंग रह गए. उनके लेख में इस घाटी को दुनिया के सामने मशहूर कर दिया.
5/7
यहां मिलने वाले दुर्लभ फूल और पौधे
इस क्षेत्र में ब्रह्म कमल, ब्लू पॉपी, कोबरा लिली और हिमालयन मार्श मैरीगोल्ड जैसे दुर्लभ पौधे पाए जाते हैं. ऊंचाई, ठंडी हवाओं और साफ वातावरण की वजह से ये प्रजातियां बेहद विशेष मानी जाती हैं.
6/7
वैली ऑफ फ्लावर्स’ की अनोखी बातें
यहां फूलों का मौसम लगातार बदलता रहता है. जून से सितंबर तक हर कुछ हफ्तों में नए फूल खिलते हैं, जिससे घाटी हर बार नए रंगों में नजर आती है. इसी वजह से इसे प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है.
7/7
ट्रेकिंग प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना
वैली ऑफ फ्लावर्स तक पहुंचने का ट्रेक गोविंदघाट से शुरू होता है, जो पहाड़ी रास्तों, ठंडी हवाओं और बहते झरनों से भरपूर है. शांत वातावरण और खूबसूरत नजारे इस सफर को बेहद यादगार बना देते हैं.(Image: Pexels)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.