High Rich Protein Foods Spinach Peas Mushroom Other Than Eggs 8229274
अंडे से ज्यादा प्रोटीन देते हैं ये 5 वेजिटेरियन फूड्स, सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे
Protein Rich Foods: ज्यादातर लोगों को लगता है कि अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. लेकिन हकीकत यह है कि कई सब्जियां अंडे से ज्यादा प्रोटीन देती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में -
आमतौर पर अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है, इस वजह से लोग रोजाना अंडे अपनी डाइट में शामिल करते हैं.
People are also watching
2/7
हरी सब्जियों में अंडे से ज्यादा प्रोटीन होता
ज्यादातर लोगों को लगता है कि हरी सब्जियों में प्रोटीन नहीं होता. लेकिन सच यह है कि कई सब्जियों में अंडे के बराबर या उससे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है.
3/7
पालक
पालक न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है. 100 ग्राम पालक में करीब 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है और एक कप पके पालक से लगभग 5.4 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. पकने पर पालक सिकुड़ जाता है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाना आसान होता है.
4/7
ड्रमस्टिक (मोरिंगा)
ड्रमस्टिक के पत्ते और फली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं. 100 ग्राम मोरिंगा के पत्तों में करीब 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो इसे बेहतरीन प्लांट-बेस्ड प्रोटीन सोर्स बनाता है.
5/7
ब्रोकली
ब्रोकली को लोग फाइबर के लिए जानते हैं, लेकिन इसमें प्रोटीन भी अच्छा होता है. 100 ग्राम ब्रोकली में 2.8 ग्राम प्रोटीन और एक कप पकी ब्रोकली में करीब 5.7 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो लगभग एक अंडे के बराबर है.
6/7
मशरूम
7/7
मटर
मटर को सबसे अच्छे प्लांट-बेस्ड प्रोटीन सोर्स में गिना जाता है. एक कप पकी मटर में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो एक अंडे से भी ज्यादा है. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.