Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

शिमला से भी कई गुना सुंदर है ये हिल स्टेशन, सुंदरता देख खुशी से झूम उठते हैं लोग...आज ही बना लें घूमने का प्लान

Himachal Pradesh Offbeat Hill Station: शिमला की भीड़ से दूर घूम आए हिमाचल की ये खूबसूरत जगह, मन को मिलेगी शांति.

By Rishabh Kumar | Updated: December 18, 2025 5:50 PM IST

शिमला

शिमला भारत के सबसे फेमस हिल स्टेशन में से एक है, यहां की सुंदरता देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है लेकिन यहां की भीड़ कई लोगों की परेशान कर देती है.

भीड़ भाड़ वाली जगह

ऐसे में अगर आप एक ऐसी जगह तलाश में है जहां ज्यादा भीड़ ना हो तो ये स्टोरी आप के लिए, इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं. जहां पर आप सुकून और शांति के साथ अपनी छुट्टियां एजांय कर सकते हैं.

Advertisement

चैल हिल स्टेशन

इस स्टोरी में हम जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं वो चैल है. जब हिमाचल के ऑफबीट डेस्टिनेशंस की बात होती है तो चैल का जिक्र जरूर होता है.

चंडीगढ़ से कितनी है दूरी?

समुद्र तल से 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा ये हिल स्टेशन चंडीगढ़ से लगभग 110 किलोमीटर है. ये छोटा सा टूरिस्ट प्लेस खूबसूरत पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है.

Advertisement

सुकून के दो पल

प्रकृति के गोद में बसे इस हिल स्टेशन को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं. यहां आप दोस्तों और फैमिली के संग सुकून के दो पल बिता सकते हैं.

पटियाला के राजा ने की थी इसकी खोज

चैल हिल स्टेशन को पटियाला के राजा ने 1893 में खोजा था. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की तैयारी कर रहे हैं और भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं तो ये हिल स्टेशन आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

एक्टिविटिज

यहां घूमने से आपके मन को शांति मिलेगी, चैल में आप कैंपिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटिज कर सकते हैं. Image: Printrest)