Himachal Sujanpur Fort Hidden Gold Treasure Strange Noises Heard At Night
भारत का वो किला, जहां छिपा है अरबों का खजाना! रात होते ही सुनाई देती हैं अजीबोगरीब आवाजें
हिमाचल प्रदेश में एक किला है जहां अरबों का खजाना छिपा है. बताया जाता है कि यहां एक गुप्त सुरंग है जहां ये खजाना छिपा है. लेकिन आज तक कोई राजा-महाराजा या आम इंसान इसे खोज नहीं पाया.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर के नाम से बना किला, अपनी रहस्यमयी कहानी और छिपे खजाने की वजह से बेहद प्रसिद्ध है. लोग इसे हमीरपुर का खजांची किला भी कहते हैं.
People are also watching
2/6
किले का निर्माण कब हुआ था?
इसे कटोच वंश के राजा अभय चंद ने साल 1758 में बनवाया था. इसके बाद राजा संसार चंद ने यहां शासन किया. कहा जाता है कि किले में आज भी राजा चंद का खजाना है.
3/6
किले के अंदर है गुप्त सुरंग
किले के अंदर एक 5 किलोमीटर लंबी एक सुरंग है. इसका रास्ता खजाने तक जाता है. हालांकि, सुरंग तंग और अंधेरी होने की वजह से अब तक कोई भी इसका पूरा रास्ता पार नहीं कर पाया.
4/6
खजाने की सुरक्षा और रहस्य
राजा संसार चंद ने खजाने को सुरक्षित रखने के लिए किले और सुरंग की खास व्यवस्था की थी. खजाने का स्थान और सुरंग का पूरा रास्ता आज तक किसी के लिए पता नहीं चल पाया.
5/6
खजाने की खोज का इतिहास
मुगलों से लेकर कई राजा-महाराजा और स्थानीय लोग किले में खुदाई कर चुके हैं. कई लोग सुरंग में जाने की भी कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कोई भी खजाने तक नहीं पहुंच पाया.
6/6
रात में अजीब आवाजें आती
सुरंग के अंदर बहुत अंधेरा है. 100 मीटर से आगे जाने की हिम्मत किसी में नहीं होती. साथ ही ग्रामीण का कहना है कि रात के समय किले से अजीब-अजीब आवाजें आती हैं. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.