महाकुंभ से जुड़े एक विज्ञापन पर छिड़ा विवाद
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले से जुड़ा एक सरकारी विज्ञापन विवादों में घिर गया है. दरअसल, इस विज्ञापन में 'हिंदूस्थान' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर सियासत गर्मा गई. विपक्षी दलों ने इस शब्द के उपयोग पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं.






