सावधानी भरे 8 दिन
फाल्गुन मास में होली से पहले आने वाले 8 दिन होलाष्टक कहलाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान ग्रहों की स्थिति थोड़ी उग्र रहती है, इसलिए शुभ कार्य नहीं किए जाते. माना जाता है कि इन 8 दिनों में नकारात्मक शक्तियां अपने चरम पर होती है.