होली पर बनेगा अद्भुत संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 4 मार्च को होली के दिन शुक्र और शनि एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे. जिससे शुक्र-शनि की युति बनेगी, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. शुक्र को सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, धन-दौलत, प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य का कारक माना जाता है. वहीं शनि को मेहनत, धैर्य और परिणाम का कारक कहा गया है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का एक साथ आना कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ होगी शुक्र-शनि युति.