होली पर क्या करें क्या नहीं?
होली पर रंगों में रंगना भला किसको पसंद नहीं होगा? रंगों से भरे गुब्बारे, नाच-गाना, गुझिया और खाना-पीना इस त्योहार पर चार चांद लगा देते हैं. गली-मोहल्ले या सोसायटी ही नहीं. बल्कि ऑफिस से कॉलेज तक में होली का जश्न देखने लायक होता है. दिल्ली में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है. होली खेलने के जोश में ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे रंग में भंग पड़ जाए. ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ेगा और मोटा जुर्माना तक भरना होगा. इसलिए आपको क्या करना है और क्या नहीं... ये जरूर जान लेना चाहिए.