लोन लिया है, तो समझ लें ट्रांसफर के नियम
फाइनेंशियल क्राइसिस किसी को साथ ही हो सकती है. इमरजेंसी के वक्त जब हमें पैसों की जरूरत पड़ती है. परिवार, दोस्तों या नाते-रिश्तेदारों से पैसों का जुगाड़ नहीं हो पाता, तो हमारे पास बैंक से पर्सनल लोन लेने का ऑप्शन रहता है. अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी है, तो आपको बिना ज्यादा पेपर वर्क के लोन मिल जाता है. वहीं, अब ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए भी होम लोन लेते हैं. लोन लेने के बाद इसकी समय पर EMI चुकाना और ब्याज का पेमेंट करना एक बड़ी चुनौती होती है.