Home Remedies To Reduce Acidity And Digestion In Hindi 8092407
हाजमा ठीक करने के लिए रामबाण है ये घरेलू नुस्खा! छूमंतर हो जाएगी एसिडिटी...पेट भी होगा साफ
Home Remedies for Digestion: अगर जरा सा कुछ ऑयली या मैदा खाने से आपके पेट में दिक्कत महसूस होने लगती है. या फिर एसिडिटी की समस्या होने लगती है, तो ऐसे समय के लिए इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इसके पीछे रोजाना उल्टा सीधा मिलावटी खाना खाने की आदत प्रमुख है. कई लोग खाना खाते ही एसिडिटी या अपच का शिकार हो जाते हैं. इसको ठीक करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं.
People are also watching
2/9
असरदार घरेलू उपाय
पेट की समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय जरूर करने चाहिए. इससे आपको कुछ ही समय में काफी आराम मिलेगा. यह असरदार उपाय आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकता है.
3/9
अदरक और नींबू का रस
अदरक और नींबू का मिश्रण हाजमे के लिए बेहद फायदेमंद है. एक छोटा टुकड़ा अदरक का कद्दूकस करें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें. इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर खाने के बाद लें. यह नुस्खा पाचन को बेहतर बनाता है और एसिडिटी को तुरंत राहत देता है. अदरक में मौजूद तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है.
4/9
जीरा पानी का कमाल
जीरा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट के लिए भी वरदान है. एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें और इसे छानकर पी लें. यह पानी पेट की गैस, सूजन और कब्ज को दूर करता है. जीरा पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से पेट साफ रहता है और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है.
5/9
सौंफ का पानी
सौंफ को भोजन के बाद चबाना पुराना लेकिन असरदार नुस्खा है. सौंफ में मौजूद तेल पाचन तंत्र को शांत करते हैं और गैस को कम करते हैं. आप चाहें तो सौंफ को हल्का भूनकर पाउडर बना लें और इसे गुनगुने पानी के साथ लें. यह नुस्खा पेट को हल्का रखता है और हाजमे को दुरुस्त करता है.
6/9
पानी पीने का सही तरीका
पानी पीने का भी सही तरीका होता है. इससे भी आपका पेट प्रभावित हो सकता है. जैसे कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. इसके अलावा खाने के कम से कम 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए.
7/9
पुदीने का रस
पुदीना पेट को ठंडक देता है और हाजमे को दुरुस्त करता है. 10-12 पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें. इसे एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं. यह एसिडिटी और पेट दर्द को जल्दी ठीक करता है.
8/9
छाछ का सेवन
छाछ पेट के लिए अमृत समान है. एक गिलास छाछ में थोड़ा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पिएं. यह हाजमे को सुधारता है और पेट को साफ रखता है. रोज दोपहर के भोजन के साथ छाछ लें.
9/9
Disclaimer:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.