Home Remedies To Remove Rust From Iron Bucket With The Help Of Lomon And Salt 8310133
लोहे की बाल्टी पड़ गई है काली तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में नई जैसी चमक जाएगी पुरानी बाल्टी
Home Remedies To Remove Rust from iron bucket: आज भी कई घरों में लोहे की बाल्टी का इस्तेमाल होता है, हालांकि कुछ इस्तेमाल में ही ये काली पड़ जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि ये नए जैसी चमके तो एक घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है, आइए जानते हैं इसकेबारे में.
भले ही जमाना बहुत बदल गया हो, लेकिन आज भी कई घरों में लोहे की बाल्टी का इस्तेमाल होता है. दरअसल में ये काफी मजबूत और टिकाऊ होती है, हालांकि इ,में नमी, पानी और हवा की वजह से जल्दी जंग (rust) लग जाती है
People are also watching
2/6
पुरानी जैसी नजर आती है बाल्टी-
दाग-धब्बे पड़ने के चलते बाल्टी मैली और पुरानी दिखने लगती है. इन्हें नई जैसी बनाने के लिए हम महंगे क्लीनर या केमिकल इस्तेमाल करते हैं, हालांकि ये भी कुछ समय तक तो काम करते हैं, लेकिन बाद में बाल्टी की हालत फिर पुराने जैसी हो जाती है
3/6
नींबू और नमक का नुस्खा-
ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसे नए सा चमका सकते हैं. ये घरेलू टिप्स जंग और दाग हटाने में बेहद असरदार हैं और बाल्टी की चमक को लौटा देते हैं. सबसे पहले हम ट्राई करेंगे नींबू और नमक का नुस्खा. इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें, कटे हुए हिस्से पर खूब सारा नमक छिड़कें. अब इस नींबू से बाल्टी के जंग लगे हिस्सों पर अच्छे से रगड़ें तकरीबन 5 से 10 मिनट तक. रगड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें और सूखा कपड़े से पोंछ लें. इससे मिनटों में चमक वापस आ जाएगी
4/6
सफेद सिरका (विनेगर) का पावरफुल उपाय-
इसके लिए एक बड़े टब या बाल्टी में इतना सफेद सिरका भरें कि लोहे की बाल्टी उसमें डूब जाए, इसके बाद बाल्टी को 12-24 घंटे के लिए डुबोकर रखें (रात भर बेहतर है). सिरके का एसिड जंग को घोल देता है. निकालकर बेकिंग सोडा छिड़कें और पुराने ब्रश से स्क्रब करें. अच्छे से पानी से धोकर सुखा लें अगर समय कम है तो सिरके में गीला कपड़ा भिगोकर दागों पर 30-60 मिनट रखें और रगड़ें. इससे बाल्टी नए जैसी चमकेगी
5/6
बेकिंग सोडा + नींबू/सिरका पेस्ट (जिद्दी दागों के लिए)-
इस नुस्खे के लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस या सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और 15-30 मिनट छोड़ दें. पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से रगड़ें. फिर पानी से धो लें, बाल्टी नए जैसे चमकने लगेगी
6/6
आलू का इस्तेमाल (सुपर सिंपल ट्रिक)-
एक कच्चा आलू काटकर उसके कटे हिस्से पर नमक छिड़कें. आलू से बाल्टी पर रगड़ें, दरअसल में स्टार्च और एसिड मिलकर जंग हटाता है. 10-15 मिनट बाद धो लें. इससे भी बाल्टी मिनटों में साफ हो जाएगी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.