Homemade Night Serum For Glowing Skin Knwo The Recipe Form Dr Vaishali Aloe Vera Gel And Licorice For Lear Skin 8282486
निखरी त्वचा का असली आयुर्वेदिक जुगाड़! ये 5 जड़ी-बूटियां लगाओ और त्वचा हो जाएगी ग्लोइंग बिल्कुल हीरोइन जैसी
आजकल चमकती स्किन के सिए हम न जाने क्या क्या करते हैं, ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो एक आयुर्वेदिक नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है, आइए जानते हैं इसके बारे में.
आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन अलग से ही शाइन करे. चाहे लड़का हो या लड़की हर कोई ग्लोइंग स्किन की चाहत रखता है. इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं
People are also watching
2/6
फायदे की जगह होता है नुकसान-
बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स कुछ दिन तो अच्छा असर दिखाते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद चेहरे की हालत वैसी ही हो जाती है. इतना ही नहीं बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स अक्सर उतना फायदा नहीं देते जितना दावा करते हैं
3/6
घरेलू नाइट सीरम करेगा कमाल-
ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें जिससे हमारी स्किन नैचुरली चमके. इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीके आपके काम आ सकते हैं. ये सुरक्षित होने के साथ-साथ प्रभावी भी साबित होते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. वैशाली ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक ऐसी ही शानदार घरेलू नाइट सीरम के बारे में बताया है
4/6
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-
इस सीरम का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा गहराई से पोषण पाती है और नेचुरल निखार आता है. इसके लिए आपको मुलेठी जड़ 2-3 टुकड़े, अनंतमूल 3 टुकड़े, शतावरी 2-3 टुकड़े, अश्वगंधा 3 टुकड़े, मंजिष्ठा 3-4 टुकड़े, नागरमोथा 2 टुकड़े, विटामिन ई कैप्सूल 2, एलोवेरा जेल 1 चम्मच, गुलाब जल 5-8 बूंदें चाहिए होंगे
5/6
कैसे करें तैयार-
इसे बनाने के लिए सभी जड़ी-बूटियों की जड़ों को 1½ कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें. अगली सुबह उन्हें अच्छी तरह उबाल लें. जब घोल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल (खोलकर), एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिला दें. सब कुछ अच्छे से मिक्स कर लें, अब आपका नाइट सीरम बनकर तैयार है
6/6
आएगा नेचुरल ग्लो-
रोजाना रात को सोने से पहले इसे साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सुबह धो लें. इससे नेचुरल ग्लो आता है. त्वचा को डिटॉक्स करती है और चमक बढ़ाती है, एजिंग के शुरुआती निशानों को कम करने में मददगारत्वचा को गहराई से हाइड्रेट रखती है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.