हनी बैजर एक ऐसा जीव माना जाता है, जो रोज सुबह उठकर किसी न किसी खतरनाक काम में खुद को झोंक देता है. इसके बारे में कहा जाता है कि यह मौत से खेलता है लेकिन मरता नहीं.
People are also watching
2/8
मधुमक्खियों के छत्ते पर हमला
यह बेझिझक सीधे मधुमक्खियों के छत्ते में घुस जाता है और शहद खाने लगता है. सैकड़ों डंक पड़ते हैं, लेकिन फिर भी यह बच जाता है और शहद खाकर आराम से निकल जाता है.
3/8
ऑस्ट्रिच के अंडे चुराना
कभी नई हरकत के लिए यह ऑस्ट्रिच के अंडे चुराने पहुंचता है. ऑस्ट्रिच की लात इतनी ताकतवर होती है कि हाइना तक मर सकता है, मगर हनी बैजर फिर भी बच निकलता है.
4/8
हाथी से पंगा
यह इतना बेखौफ है कि हाथी के पास तक चला जाता है. हाथी की लात खाकर और पैरों के नीचे आने के बाद भी यह मरता नहीं, बल्कि मौके देखकर भाग निकलता है.
5/8
शेर से भी लेता पंगा
हनी बैजर का आत्मविश्वास इतना ज्यादा होता है कि यह शेरों के झुंड के सामने तक जा खड़ा होता है. जंगल का राजा भी इसे आसानी से नहीं हरा पाता.
6/8
तेंदुए से भिड़ंत
तेंदुए से हाथापाई होने पर भी यह हार नहीं मानता. कई बार घायल होता है, लेकिन फिर भी जिंदा बच निकलता है, जिससे जानवर भी इससे डरने लगते हैं.
7/8
जहरीले कीड़ों का भोजन
यह बिच्छू जैसे जहरीले जीवों को भी आराम से खा जाता है. बिच्छू का डंक इसके शरीर पर ज्यादा असर नहीं करता, इसलिए यह बिना डर खाता रहता है.
8/8
जहरीले सांप भी बेअसर
हनी बैजर किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप खा लेता है. सांप इसे काट भी ले, तो इसका जहर इसे कुछ देर सुस्त कर देता है और यह सो जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.