हनी सिंह को कैसे लगी नशे की लत?
इंडियन रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपनी एल्बम ग्लोरी से इंडस्ट्री में वापसी की है. बॉलीवुड में कई हिट गाने देने के बाद नशे की दुनिया में गुम हो जाने वाले इस सिंगर को फैंस वापस देखकर काफी खुश हैं. बाकी सिंगर्स भी उनकी हौसला अफ़ज़ाई कर रहे हैं. हाल ही में लल्लन टॉप को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह बेहिचक अपनी पर्सनल लाइफ और नशे की लत के बारे में खुलकर बात की. हनी सिंह ने बताया उस वक्त उनके दोस्त नशे नहीं करने को लेकर बहुत समझाते थे. लेकिन मैं किसी की नहीं सुनता था. मेरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था. इस लत की वजह से मैंने बहुत नुकसान झेला है. बहुत कुछ खोया है. इस लत से छुटकारा पाने में मुझे 7 साल का वक्त लगा. इतना बुरा है ये चरस-गांजा. जो हम मजे के लिए पी लेते हैं. हनी ने बताया कि साल 2012 से मैंने चरस लेनी शुरू की.



