होर्मुज क्यों है दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता?
ईरान और ओमान के बीच बने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक रास्तों में गिना जाता है. यहां से हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल और पेट्रोलियम उत्पाद गुजरते हैं, जो वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का लगभग 25% है. इसके अलावा, दुनिया के कुल LNG (Liquefied Natural Gas) निर्यात का करीब 20% भी इसी मार्ग से होता है. खासतौर पर कतर अपने एलएनजी निर्यात के लिए इस रास्ते पर पूरी तरह निर्भर है.





