भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में होटल आमतौर पर किस तरह के होते होंगे? सवाल दिमाग में कभी ना कभी जरूर आया होगा. अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
People are also watching
2/9
ठहरने पहुंची अंग्रेज महिला
इसमें एक अंग्रेज महिला बांग्लादेश घूमने पहुंची है. इस दौरान वो ठहरने के लिए होटल में रूम बुक भी करती है. मगर जब अंग्रेज महिला ठहरने के लिए रूम में जाती है तो बेचारी के होश उड़ गए.
3/9
मुश्किल से होटल में पहुंची
शुरुआत से देखेंगे कि महिला संकरी गली जैसी जगह से होते हुए किसी तरह होटल तक पहुंचती है. जहां दीवारें हरे रंग से रंगी हुई हैं. दरवाजा जंजीर से बंद है. होटल में ठहरने आई महिला का ऐसा नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो गए.
4/9
रूम देखकर हिल गई
इसमें कमरा इतना संकरा है कि लगता है जैसे कोई गली हो. व्यक्ति को झुककर चलना पड़ता है, और सूरज की रोशनी मुश्किल से अंदर आती है. यह देखकर कोई भी सोचेगा कि ये होटल है या फिर किसी पुरानी जेल की कोठरी है.
5/9
बिस्तर के गद्दे ने हिला दिया
रूम में बिस्तर पर लाल पैटर्न वाली चादर बिछी है, लेकिन नीचे गद्दा इतना पतला है किसी के लिए भी रात काटना मुश्किल होगा. इसमें व्यक्ति बिस्तर पर बैठकर थम्स अप देता है, लेकिन चेहरा उसका सारा हाल बता रहा होता है.
6/9
दीवारों बेहद खराब
इसमें छोटी-सी खिड़की पर लोहे की जालियां लगी हैं, बाहर का नजारा मुश्किल से दिखता है. दीवारें हरी रंग की हैं, लेकिन जगह-जगह से पेंट उखड़ा हुआ है. नमी और गंदगी साफ नजर आती है, जो किसी भी ट्रैवलर को सोचने पर मजबूर कर दे कि क्या यहां रुकना सुरक्षित है?
7/9
बाथरूम का दरवाजा अजीब
बाथरूम का दरवाजा कोई ठोस लकड़ी का नहीं, बल्कि एक पतला पर्दा है जो हवा से हिलता हुआ नजर आता है. इसे खोलते हुए व्यक्ति खुद परेशान नजर आता है.
8/9
हिल गया दिमाग
अंदर सिर्फ एक नल, गुलाबी बाल्टी और फर्श पर ड्रेन देखकर अंग्रेज महिला का दिमाग हिल गया. हालांकि फिर भी वो कहती है.- नो वरीज, आई गेस दिस इज फाइन फॉर वन नाइट.
9/9
फैसला लेकर फंसी महिला
मगर आखिर में अंग्रेज महिला का चेहरा साफ बता रहा होता है कि उसने इस बांग्लादेशी में होटल में रात गुजारने का फैसला करके बड़ी गलती कर दी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.