How Beautiful Is Greenland Donald Trump Threatened Denmark To Acquire Global Politics 8259455
कितना खूबसूरत है ग्रीनलैंड! जिसे हथियाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने दी डेनमार्क को खुली धमकी
Donald Trump On Greenland: डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े आईलैंड ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीनलैंड आखिर कितना सुंदर दिखता है? आइए जानते हैं.
इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड के पीछे पड़ गए हैं. जानकारी के अनुसार, ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिहाज से ग्रीनलैंड को पाना काफी अहम है.
People are also watching
2/7
पहले जानें क्या है ग्रीनलैंड?
बता दें कि ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है, जो नॉर्थ अमेरिका में पड़ता है. हालांकि असल में इस पर डेनमार्क सरकार का शासन है.
3/7
ग्रीनलैंड का सबसे बड़ा ग्लेशियर
यहां का जैकबशवन नाम का ग्लेशियर उत्तरी गोलार्ध का सबसे ज्यादा एक्टिव हिस्सा कहा जाता है, जहां से हर साल करीब 20 टन बर्फ टूटकर समंदर में गिरती है.
4/7
ग्लेशियर टूटने पर नजारा
जब बर्फ के ये विशाकालय ग्लेशियर के टुकड़े शीशे की तरह पानी में पर तैरते हैं, तो यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. साथ ही, इस नजारे को पास से देखने के लिए यहां लाखों टूरिस्ट पहुंचते हैं.
5/7
डिस्को खाड़ी की खूबसूरती
ग्रीनलैंड के सिर्फ ग्लेशियर नहीं, बल्कि यहां की डिस्को खाड़ी बेहद पूरी दुनिया में फेमस है. क्योंकि यहां आज से लगभग 1000 साल पहले इंसानी बस्तियां बसती थीं, लेकिन आज के समय यह स्थान व्हेल मछलियों का घर बन चुका है.
6/7
व्हेल मछलियों का नजारा
जब समंदर में ये बड़ी साइज की व्हेल मछलियां गोता लगाती हैं, तो यह नजारा किसी सपने जैसा लगता है. चारों तरफ फैली बर्फ की सफेद चादर के अलावा यहां की संस्कृति और खूबसूरती टूरिस्टों का दिल जीत लेती है.
7/7
ग्रीनलैंड में मिडनाइट सन
ग्रीनलैंड की सबसे अनोखी यह है कि गर्मियों मौसम में यहां कई महीने तक सूरज ढलता नहीं है. इलुलिस्सात और कानाक जैसे शहरों में तो साढ़े तीन महीने तक लगातार दिन ही रहता है और कभी रात नहीं होती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.