How Did Weather Become Hot In Winter In India Know Real Reason Behind It Thand Me Kyun Padne Lagi Garmi 8278578
जनवरी की ठंड में कैसे पड़ गई ये गर्मी, वजह जानकर सचमुच दिमाग हिल जाएगा आज
मन में सवाल जरूर आया होगा कि दो दिन पहले तक जहां कंपकपाती ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी थी फिर अचानक गर्मी कैसे हो गई. अब फिर सर्दी कब पड़ेगी. सारे सवालों के जवाब यहां जान लें.
भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के बाद अचानक गर्मी महसूस की जाने लगी. दिल्ली में न्यूनतम तापमान जो हाल ही में सिंगल डिजिट में पहुंच गया था, बढ़कर दोबारा डबल डिजिट में दोबारा पहुंच गया.
People are also watching
2/8
कंबल-रजाई फिर समेटने की नौबत
ऐसे में कड़ाके की ठंड के बीच जिन लोगों ने कंबल और रजाई निकाल ली थी, अब दिन में बढ़ती गर्मी के कारण इन्हें दोबारा बेड में रखने की स्थिति बन गई है.
3/8
उत्तर भारत में बदला मौसम
डेटा बताता है कि दिल्ली-NCR समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में सर्दी का असर कमजोर पड़ा है और दिन के समय धूप और गर्म हवा हावी होती दिख रही है. इसका असर रात में भी पड़ा है.
4/8
बुरा मान गईं हवाएं बनीं वजह
मगर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से मौसम में अचानक इतना बदलाव आ गया और गर्मी पड़ने लगी. दरअसल मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह वो हवाएं हैं, जिन्हें मौसम विज्ञान की भाषा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहा जाता है.
5/8
मेडिटेरियन से भारत तक का सफर
वेस्टर्न डिस्टरबेंस आमतौर पर मेडिटेरियन रीजन से लो-प्रेशर सिस्टम लेकर भारत आता है, जिससे सर्दी, बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होती है.
6/8
इस बार सुस्त पड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्लो और कमजोर हो गया है, जिस वजह से ठंडी हवाएं उत्तर भारत तक पूरी ताकत से नहीं पहुंच पा रही हैं.
7/8
ठंडी हवा रुकी, गर्मी ने ली जगह
जब ठंडी हवाओं की रफ्तार कम हुई तो धूप और शुष्क मौसम हावी हो गया, नतीजतन सर्दी के बीच गर्मी महसूस होने लगी. एक्सपर्ट के मुताबिक इस सप्ताह नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव हो सकता है.
8/8
फिर पड़ेगी कंपकपाती ठंड
नया सिस्टम आते ही तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी और उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड की वापसी तय मानी जा रही है. ऐसे में कंबल रजाई रखने की गलती नहीं करनी है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.