ज्यादातर नेत्रहीन लोग पूरी तरह blind नहीं होते हैं-
कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो लगभग हर किसी के दिमाग में आते हैं, जैसे हम अक्सर सोचते हैं कि जो व्यक्ति देख नहीं सकता है उसे कैसे पता चलता है कि दिन हो रही है या रात? दरअसल में blind लोग कई तरीकों से दिन और रात का फर्क समझते हैं. बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी रोशनी का अहसास नहीं होता (No Light Perception).ज्यादातर दृष्टिबाधित लोगों को थोड़ी बहुत रोशनी का अंदाजा हो जाता है, वो बता सकते हैं कि कमरा उजला है या अंधेरा, या खिड़की की तरफ से रोशनी आ रही है या नहीं, ऐसे में उन्हें सुबह और रात का फर्क आसानी से पता चल जाता है.