How Do You Keep Roti Soft For Long Time In Winer Know The Trick Roti Soft Kaise Rakhe 8262909
ठंड में रोटी 1-2 घंटे में ही हो जाती है टाइट? ये ट्रिक आजमाओ, पूरा दिन रुई जैसी मुलायम बनी रहेंगी!
ठंड के मौसम कितनी भी नरम रोटी क्यों न बना लो, लेकिन कुछ देर बाद कड़क हो ही जाती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार टिप्स लेकर आए हैं
ठंड के मौसम में गरम-गरम चीजों को खाने का मजा कुछ और ही है, जैसे गरम-गरम रोटियां. हालांकि हम में से कई लोगों के पास टाइट में होता है, जिसके चलते वो इन्हें बनाकर रख लेते हैं और अपने लंच या डिनर के समय खाते हैं
People are also watching
2/7
ठंड में बढ़ जाती है परेशानी-
ऐसे में जब हम इन्हें कुछ समय बाद खाने बैठते हैं तो ये कड़क और टूटने लगती हैं. खासकर ऑफिस, स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों और जिनके घर में खाना बनाने वाली मेड होती है, उन्हें यह समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है
3/7
कुछ ट्रिक्स आएंगी काम-
इसके कारण कई बार ऐसी ठंडी-कड़क रोटियां फेंकनी पड़ती हैं, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं. कुछ टिप्स को अपनाकर आपकी रोटियां पूरे दिन सॉफ्ट बनी रह सकती हैं
4/7
मुलायम रोटी का राज है सॉफ्ट आटा-
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रोटियां घंटों मुलायम और सॉफ्ट बनी रहें तो आटा गूंथते समय गुनगुने पानी के साथ थोड़ा दूध मिलाएं. आप चाहें तो 1-2 चम्मच तेल या घी भी डाल सकते हैं. इससे रोटियां न सिर्फ बनते समय फूली हुई बनती हैं, बल्कि मुलायम भी रहती हैं
5/7
सेंकने की ट्रिक-
अक्सर लोगों को लगता है कि सेंकने के तरीके से क्या ही फर्क पड़ेगा, लेकिन आप यहां गलत हैं. जब आप रोटियों को मीडियम से हाई फ्लेम पर सेंकते हैं तो रोटियां नर्म बनती हैं. ध्यान रखें कि रोटी को तवे पर ज्यादा देर न रखें, वरना कड़क हो जाएगी. पहले तवे पर अच्छे से सेंकें, फिर सीधे गैस की आंच पर पलट-पलटकर फुला लें
6/7
सेंकते ही ढक दें-
कई लोग रोटी बनाते जाते हैं और उन्हें ऐसे खुले में ही रखते जाते हैं, लेकिन ये तरीका गलत है, इससे रोटी कड़क हो सकती है. ऐसे में जैसे ही रोटी बनें तुरंत हॉटकेस या किसी एयरटाइट डिब्बे में रख हैं. साथ ही साथ सूती कपड़े से ढक दें. इसके चलते रोटी की भाप अंदर ही रहेगी और ये घंटों तक गर्म और मुलायम बनी रहेगी
7/7
घी या मक्खन लगाएं-
रोटी बनाते ही इसपर घी या मक्खन लगाना न भूलें. इससे रोटी लंबे समय कर नरम रहती है. हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसकी मात्रा कम रखें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.